फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में टोल फ्री न किए जाने को लेकर सैयद माजरा टोल की दो लेन बाधित कर भाकियू ने दिया धरना

सहारनपुर के छुटमलपुर में टोल कर्मियों पर अभद्रता और यूनियन नेताओं के लिए टोल फ्री न किए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सैयद माजरा टोल प्लाजा पर पहुंच धरना शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी का कहना था कि टोल कर्मचारियों का रवैया स्थानीय लोगों के प्रति भी ठीक नहीं है। यदि कोई विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। टोल कर्मियों की तरफ से ही रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला वरिष्ठ महासचिव अजय कांबोज, मंडल महासचिव डॉक्टर राजवीर कांबोज, युवा विंग के जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे। टोल पर हंगामे की आशंका के चलते फतेहपुर और गागलहेडी थानों की पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें