फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में इलाज में लापरवाही बरतने पर जिला अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा

सहारनपुर में मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने एसबीडी जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। तीमारदारों ने स्टाफ पर मारपीट और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। अस्पताल प्रबंधन से स्टाफ के खिलाफ की कार्रवाई की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ढमोला गांव निवासी राशिद ने बताया कि उनकी पत्नी यासमीन दिल की मरीज है। बुधवार शाम पत्नी को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचा। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने देखा और उसे भर्ती कर लिया। बृहस्पतिवार रात मरीज को इमरजेंसी से मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। तीमारदार अपने मरीज को लेकर मेडिकल वार्ड में पहुंचे। मरीज की हालत गंभीर बनी रही। आरोप है कि फाइल नहीं आने तक मरीज को वार्ड के बाहर ही बैठाए रखा। जब तीमारदार इमरजेंसी में मरीज की फाइल लेने पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने अभद्रता कर दी। राशिद का आरोप है कि फाइल देने की एवज में रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने पर स्टाफ ने मारपीट भी की। इसके बाद तीमारदार इमरजेंसी वार्ड के गेट पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें