फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले को लेकर हर तरफ आक्रोश, गंगोह में फूंका पाकिस्तान का पुतला, लगाए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे

डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Apr 2025 02:54 PM IST

कश्मीर के पहलगाम में हुई हृदय विदारक घटना को लेकर सहारनपुर जनपद के गंगोह में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नगर के शिव चौक पर भाजपाइयों सहित बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद व पाकिस्तान हाय-हाय जैसे नारों के साथ पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पाकिस्तान को करारा जवाब नहीं दिया जाएगा, ऐसे कृत्य दोहराए जाते रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ठोस व निर्णायक कदम उठाए जाएं। इस विरोध प्रदर्शन में मुकेश राणा, गगन गर्ग, शशांक गोयल, अरविंद बालियान, सभासद पूजा पाल, रमेश थापा, पंकज सैनी, अर्जुन सैनी, निखिल, अभय सैनी, अमरीक सैनी, जेल सिंह भारती, राजेश, राजाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें