फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में गोकशी करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जीवित गोवंश व हथियार बरामद

सहारनपुर जनपद चिलकाना पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस को इसके पास से एक जिंदा गोवंश, एक तमंचा तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक कारतूस तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक कपिल देव अपनी टीम के साथ गगांव चौरी मंडी के पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान ग्राम चौरी मंडी के खेतों की तरफ से किसी जानवार के रांभाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम जानवार के रांभाने की आवाज की तरफ खेतों में पहुंची, तो वहां पर एक जिंदा गोवंश पेड़ से बंधा दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस टीम गोवंश के नजदीक पहुंची, तो गोकशी करने वाले व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। घायल बदमाश की पहचान इकरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम दुमझेड़ी थाना चिलकाना के रुप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज हेतू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदामाश के खिलाफ थाना चिलकाना पर गोकशी, एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट आदि के नौ मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश एक दिन पहले गांव चौरी मंडी में हुई गोवंश की हत्या के मामले में शामिल था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें