राम मंदिर निर्माण पर तेज हो रही बयानबाजियों के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर अयोध्या में खुशखबरी लेकर जाने का बयान दिया। इस बयान को लेकर अब देवबंदी उलेमाओं ने तंज कसते हुए कहा कि जब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है तो ऐसे में इस तरह का बयान देना उचित नहीं है। उलेमा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या दिवाली पर अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनवाकर मुसलमानों को भी अपनी खुशी मे शामिल करना चाहते है?