यूपी के स्वास्थ्य विभाग की पोल एक बार फिर खुलती दिखी। ताजा मामला सहारनपुर से है। जहां एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर गया तो उससे जमकर पैसे वसूले गए। उसने आरोप लगाया कि उससे पहले एम्बुलेंस वाले ने,फिर डॉक्टर्स ने और इसके बाद सफाईकर्मी ने उससे पैसे लिए। जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी पिटाई कर दी गई।