कोतवाली क्षेत्र के कोठा जागीर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बकरी चराने गईं तीन किशोरियां पानी से भरे गड्ढे में नहाते हुए डूब गईं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम के ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।