रामपुर जिले के चर्चित किशोरी अपहरण और दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी ग्रीन सिटी अस्पताल के संचालक साजिद पाशा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे साजिद को बिलासपुर मार्ग स्थित पीरानी के बाग के पास दबोचा गया है।सोमवार को उसे स्वार पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।