रामपुर में मानसून की पहली बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। रात में बारिश शुरू हो गई। रात में रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह के वक्त भी बारिश होती रही। सुबह तेज बारिश हुई,जिससे शहर की सड़कों पर पानी भर गया। शहर के शाहबाद गेट, नगर पालिका परिषद, हाथी खाना चौराहे समेत शहर के अन्य इलाकों की सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।