रामपुर लेडीज क्लब ने नवरात्र पर गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मुरादाबाद बरेली रोड स्थित एक होटल में हुए इस आयोजन में मुख्य आकर्षण डांडिया, हाऊजी और गेम्स रहे। कार्यक्रम के कन्वीनर अनु सिंघल और पायल सिंघल रहे। इस दौरान लोगों ने खूब मनोरंजन किया।