फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, 651 जोड़े दांपत्य जीवन के बंधन में बंधे

रामपुर प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन करवाया गया। इसमें बृहस्पतिवार को 651 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विवाह समारोह के तहत बेटियों के हाथ पीले करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। पहली बार नई व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। जिसमें 3300 के करीब आवेदन समाज कल्याण विभाग में आए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि विवाह समरोह आगापुर बाईपास स्थित गीत गोविंद रिजॉर्ट में हुआ। इसमें सांसद घनश्याम सिंह लोधी व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें