जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में सपा नेता एवं मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के बयान पर समाजवादी पार्टी की रामपुर इकाई ने आपत्ति जताई है। सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी यूजीसी से मान्यता प्राप्त निजी विश्वविद्यालय है और इसे सरकार द्वारा अधिगृहीत किए जाने की मांग पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पार्टी प्रमुख से भी शिकायत करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के बयान पर भी आपत्ति जताई। रविवार को जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान आसिम राजा ने यूनिवर्सिटी को समझौते के आधार पर सरकार द्वारा टेकओवर करने के सुझावों को गलत बताते हुए ऐसे बयान वापस लेने की मांग की।