मुरादाबाद से काम निपटाकर घर लौट रहे मिलक क्षेत्र के पूरेनिया खुर्द निवासी भूपराम सिंह (38) की सड़क हादसे में मौत हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और तीन छोटे बच्चों के सिर से साया उठ गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।