मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को अवैध घोषित कर ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ अब समाजवादी पार्टी खुलकर सामने आ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के ट्यूट कर समर्थन के बाद प्रसिद्ध शायर दिवंगत मुनव्वर राणा की बेटी और लखनऊ में सीएए व एनआरसी आंदोलन का नेतृत्व कर चुकी समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा सोमवार को विश्वविद्यालय गेट पर चल रहे छात्रों के बेमियादी धरने पर पहुंची। यहां उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय की एक ईंट भी खिसकी तो यह कुर्बानी भी याद रखी जाएगी।