रामपुर जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने माैके से बाइक को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह चारों छात्र दढ़ियाल से टांडा परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे बाइक सवार छात्र संभल नहीं सके और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।