फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

मिलक क्षेत्र के जटपुरा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा रविवार सुबह 9 बजे हुआ। ग्राम कृपया पांडे निवासी अनिल पांडेय अपनी 60 वर्षीय मां विदई पांडेय के साथ मिलक से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में ग्राम जटपुरा के निकट तेज ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क किनारे जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहंचे परिजन घायल अनिल पांडेय को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहीं कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भिजवाया गया है। वृद्धा के पति राम प्रकाश की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें