फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 से पहले रामपुर में गरीबों और वाल्मीकि समाज की जमीनों पर कब्जे होते थे': योगी

रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले रामपुर में गरीबों की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वाल्मीकि समुदाय के लोगों को भी उनकी जमीनों से जबरन वंचित कर दिया जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सत्ता निरंकुश हो जाती है तो वह अन्याय का पर्याय बन जाती है। उनके अनुसार, तत्कालीन सरकार में दलितों, गरीबों और कमजोर वर्गों की आवाज दबाई जाती थी। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी राजनीति को जवाब दिया, जिसके बाद रामपुर में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और कानून-व्यवस्था मजबूत होने से गरीबों के अधिकार सुरक्षित हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें