फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की जेल यात्रा का नया अध्याय, रिहाई के तुरंत बाद ईडी की कस्टडी

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल यात्रा का एक नया अध्याय जुड़ गया है। करीब साढ़े छह साल के भीतर अलग-अलग मामलों में तीन बार जेल जा चुके आजम खां शनिवार को रामपुर जेल से रिहा तो हुए, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दो पैन कार्ड के मामले में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हुई थी। जेल के दरवाजे से बाहर निकलते ही ईडी की कार्रवाई ने एक बार फिर उन्हें कानूनी शिकंजे में ला दिया। यह पहला मौका है, जब जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने आजम खां को अपनी हिरासत में लिया। इस घटनाक्रम के साथ उनकी जेल यात्रा में एक नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें