मदारपर-जयतोली पुल बनने के लिए 19 जून को भूमि पूजन के बाद पहला कुंआ खोदकर पहला पिलर बनाने की शुरुआत हुई थी। अब तक 19 पिलर बनकर तैयार हो गए।केवल दो पिलर बनने से रह गए है। इस सत्र 2025 में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और शाहबाद के लोगों को बड़ी सौगात के रूप में मिलेगा। शाहबाद के लोगों के लिए रामपुर की दूरी कम होगी। कम समय में रामपुर पहुंच सकेंगे।