फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था

सरेनी (रायबरेली)। बुधवार को रालपुर घाट में दोस्तों के साथ नहा रहा किशोर गंगा नदी में डूब गया। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और नाविकों व गोताखोरो को बुलाकर नदी में जाल डलवाया लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका है। रौतापुर गांव के रहने वाले सुभाष सिंह का 15 वर्षीय बेटा सत्यम सिंह आज दोस्तों के साथ रालपुर घाट में गंगा नहाने गया था। कपड़े उतार कर सभी गंगा नहाने लगे तभी सत्यम नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा साथ में नहा रहे उसके साथियों  ने शोर मचाया तो एक मछली पकड़ने वाला नाव लेकर नाविक मौके पर पहुंचा और बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के आगे उसकी एक नहीं चली तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस क़ो दी तों कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर गोताखोरो और नविको को बुलाकर नदी में जाल डलवाया लेकिन किशोर का पता नहीं चला। इस बीच तहसील दार शिवम सिंह राठौर भी घाट पर पहुंच गए  उनके पहुंचने पर तलाशी अभियान में तेजी आई लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें