फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक ने एसडीओ की आंख में झोंका मिर्च स्प्रे, युवक बोला- गलती से हो गया

ऊंचाहार के बिजली घर में बुधवार को एसडीओ सचिन गौड़ लंबित काम निपटा रहे थे, तभी पूरे इछनी मजरे ऊंचाहार देहात का रहने वाले एक युवक ने उनकी आंख में मिर्च स्प्रे कर दिया। इससे एसडीओ की आंख में जलन होने लगी और उनको छींक और खांसी आने लगी। मिर्च स्प्रे होने से कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को परेशानी होने लगी। एसडीओ की चीखपुकार सुन आए कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि बिल जमा करने के बावजूद उसका कनेक्शन काट दिया गया है। जिसकी जानकारी के लिए वह कार्यालय आया था। पूछताछ के दौरान दबाव पड़ने से पैंट की जेब में रखा स्प्रे चल गया। उसने जानबूझ कर स्प्रे नहीं किया है। एसडीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने गलती से स्प्रे चलने की बात कही है। एसडीओ की ओर से शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें