रायबरेली की बछरावां कोतवाली के बगाही गांव के रहने वाले सुखराम (21) का रविवार को घर के बाहर पेड़ के सहारे फंदे से शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मृतक युवक के भाई पुल्लू ने घर के सामने ही रहने वाली एक महिला पर हत्या कर शव पेड़ पर टांगने का आरोप लगाया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजन पड़ोस की महिला को गिरफ्तार की मांग पर अड़े रहे और पांच घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। बाद में किसी तरह परिजन पुलिस के समझाने पर शव का पोस्टमार्टम कारने के लिए तैयार हुए। बताते हैं कि युवक के पिता ने भी एक वर्ष पहले फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। सुखराम दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। कोतवाली प्रभारी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा मोहल्ले की ही एक महिला पर कार्रवाई की मांग की गई थी जिसमें जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।