फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विद्यार्थियों की शिकायत पर कॉलेज पहुंची तहसीलदार, जलभराव की समस्या बताई, निरीक्षण में काफी कमियां मिली

राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मुख्य गेट पर काफी समय से जलभराव की समस्या है। इससे परेशान विद्यार्थियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इससे प्रशासन हरकत में आया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने कुछ देर बाद ही विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कई कमियां नजर आई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित शिक्षकों से जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने सबसे पहले विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया, जहां जलभराव की समस्या देखने को मिली। इसके बाद विद्यालय परिसर, खेल मैदान, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। खेल मैदान में भी जलभराव मिला। विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। पानी की स्वच्छता और रखरखाव पर तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों और शिक्षकों से जानकारी ली। सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले। उनकी अनुपस्थिति पर तहसीलदार ने नाराजगी जताई। मौजूद शिक्षकों से विद्यालय की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस तथा अन्य प्रशासनिक विषयों के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कई प्रश्नों के स्पष्ट और संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सके। तहसीलदार ने कहा कि विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से कहा कि मुख्य गेट और खेल मैदान में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर कराएं। स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था भी कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें