रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार बालक की मौत हो गई, जबकि पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार अधिक थी। चालक ई रिक्शा पर टक्कर मारते हुए भाग निकला। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा गांव निवासी अनिल (28) शाम को परिवार समेत डिघिया मेला देखने गए थे। रात नौ बजे मेला देखने के बाद सभी घर लौट रहे थे।