रायबरेली शहर में रहने वाली करीब ढाई लाख आबादी को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए वन जंगल विकसित किया जा रहा है। महानंदपुर में दो एकड़ में फैले वन जंगल में मियावाकी पद्धति के तहत अब तक एक लाख पौधे रोपित किए गए हैं। नगर पालिका और वन विभाग के प्रयास से वन जंगल में आगे भी पौधे रोपित किए जाने की योजना है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत नगर पालिका परिषद रायबरेली को वन जंगल विकसित करने के लिए कहा गया था। नगर पालिका ने पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी है।