फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क के गड्ढों से होकर गुजरेंगे गंगा स्नान करने वाले स्नानार्थी, गंगाघाट जाने वाली सड़क खस्ताहाल

दीन शाह गौरा मुख्यालय जाने वाली सड़क में हुए बड़े गड्ढे ग्रामीण व आने जाने वाले लोगों को जख्मी कर रहे हैं। इसी मार्ग से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थी भी गुजरेंगे। हाल यह है कि प्रतिदिन आने जाने वाले वाहन सड़क में फंस जाते हैं जिससे घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही जाम भी लग जाता है। इस सड़क से कार्तिक पूर्णिमा मेला भुरकुशापुर गंगा घाट व प्रयागपुर शिवनगर नारायनपुर बन्ना धीरनपुर गंगा घाटों पर लगभग 50000 से अधिक लोग स्नान करने जाएंगे। वहीं, यह सड़क ब्लॉक मुख्यालय के साथ-साथ सीएचसी अस्पताल गौरा शिवनारायण सिंह इंटर कॉलेज गौरा बलिकरन सिंह इंटर कॉलेज, गौरा कुंवर मुनीद्र सिंह महाविद्यालय, गौरा आराध्य इंडेन गैस एजेंसी, गौरा स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, ब्लॉक संसाधन केंद्र व विश्वनाथगंज अलावलपुर उतरपारा होते हुए मुंशीगंज के पास रायबरेली रोड को जोड़ती है। जिससे लगभग 20000 लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें