फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समस्याओं के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, गंदगी और अतिक्रमण से सब्डी मंडी की हालत खराब

रायबरेली। शहर के व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। व्यापार प्रभावित है और व्यापारी परेशान हैं। सब्जी मंडी में अतिक्रमण के साथ पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। शहर में बाजारों की हालात खराब है। एक तरफ सीवर खोदाई का काम चल रहा है तो दूसरी तरफ अतिक्रमण के साथ गंदगी और जलभराव की समस्या है। हल्की सी बारिश होते ही सब्जी मंडी से निकलना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग यहां पर नहीं आते हैं, जिससे व्यापारियों के व्यापार पर झटका लगता है। सड़क पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है और वाहन आड़े तिरछे खड़े होते हैं। इसके बाद पुलिस वाहनों का चालान करने के साथ व्यापारियों को भी निशाने पर लेती है। इस समस्या के कारण भी व्यापार प्रभावित है। नगर पालिका से कई बार व्यापारियों ने साफ सफाई के साथ पेड पार्किंग बनाए जाने की बात कही लेकिन इस पर कुछ नहीं हुआ। हाल यह है कि सुपर मार्केट के व्यापारी सीवर लाइन की खोदाई से परेशान हैं तो घंटाघर और सब्जी मंडी के व्यापारी गंदगी और पार्किंग की समस्या का सामना कर रहे हैं। असल में सब्जी मंडी बाजार बहुत पुरानी बाजार है। इस कारण यह तंग गलियों में है। सफाई न हो तो पूरी गली में गदंगी भरी रहती है। रात में अंधेरा रहता है, कारण स्ट्रीट लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि शहर का अधिकांश व्यापार सब्जी मंडी से ही होता है। यहां छोटी से लेकर बड़ी दुकानें हैं। व्यापारियों ने समस्याओं के संबंध में सब्जी मंडी रोड पर प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापारी समस्याओं के निस्तारण को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन एक कदम पालिका प्रशासन ने आगे नहीं बढ़ाया है। गर्मी में व्यापार ऐसी की चौपट रहा तो अब मानसून सीजन में भी यही हाल है। पालिका प्रशासन को पेड पार्किंग की व्यवस्था करानी चाहिए, जिससे जाम न लगे और पुलिस भी व्यापारियों को परेशान न करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें