फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूलों में खेल मैदानों की कमी, घिसट रहा खेल, जिले में महज 15 सहायता प्राप्त विद्यालयों में हैं खेल मैदान

रायबरेली जिले के माध्यमिक विद्यालयों में खेल मैदानों की भारी कमी है। मौजूदा मैदानों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। छात्र-छात्राओं को अभ्यास के लिए गांव या कस्बे के मैदानों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु भी अन्य स्थानों की तलाश करनी पड़ती है। जिले में 46 राजकीय और 46 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। 250 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय भी संचालित हैं। खेल मैदान की बात की जाए तो शहर के राजकीय विद्यालय के पास पर्याप्त जगह वाले दो खेल मैदान हैं। इनमें से एक मैदान खेलकूद के उपयोग में नहीं आता है। वहीं करीब 15 सहायता प्राप्त विद्यालयों में खेल मैदान मौजूद हैं। इनमें से गिने-चुने स्कूल ही अपने मैदानों की व्यवस्था दुरुस्त रख पाते हैं। जिन स्कूलों में खेल मैदान हैं वहां पर हर दिन आठवें पीरियड में पीटी और खेलकूद का आयोजन होता है। बजट की बात की जाए तो हर साल खेलों के लिए करीब 50 हजार रुपये आता है। इसी से खेल सामग्री और अन्य खेलकूद संबंधी आयोजन होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें