फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली...आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना जा रहा इंजन पटरी से उतरा

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 28 Jan 2026 07:39 PM IST

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में कोच लेने जा रहा एक डीजल रेल इंजन बुधवार को चकपंचम गांव के पास पटरी से उतर गया। घटना से कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। दोपहर 14 बजकर 32 मिनट पर डीजल रेल इंजन आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना की ओर जा रहा था। जैसे ही इंजन किलोमीटर संख्या एमडीएफ-04 के पास पहुंचा, अचानक उसका अगला पहिया पटरी से नीचे उतर गया। इंजन के डिटेल होते ही रेल परिचालन से जुड़े कर्मचारी सतर्क हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तकनीकी कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया। इंजन को सुरक्षित तरीके से दोबारा पटरी पर लाने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी कारण या ट्रैक से जुड़ी समस्या की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। स्टेशन अधीक्षक शंभू नाथ सोनकर ने बताया कि इंजन का केवल अगला पहिया पटरी से नीचे उतरा है। किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई है। इंजन को पटरी पर चढ़ाने के लिए आवश्यक उपकरण लगाए गए हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें