दहेज के लिए एक विवाहिता की जान चली गई ससुराली जनों द्वारा बार-बार प्रताड़ित किए जाने के बाद बेबस हुई महिला ने थाने में तहरीर दी पुलिस की लापरवाही के चलते मनबढ़ ससुरालीजनों ने विवाहिता की पीट पीट कर हत्या कर दी। मायके वालों ने शव रखकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर कठोईया निवासी गंगा दयाल की 25 वर्षीय बेटी का विवाह 2 वर्ष पूर्व पूरे नान्ही मजरे करकशा निवासी नरेन्द्र कुमार के साथ हुआ था शादी के समय पिता के द्वारा दान दहेज के साथ बेटी को विदा किया गया लेकिन उसके बाद से ही ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे आए दिन अनामिका के साथ मारपीट करते रहे लेकिन विवाहित सब कुछ बर्दाश्त करती रही। बीते 12 मई को उसके साथ ससुराली जनों ने मिलकर मारपीट की भाई अंकित के साथ अनामिका डलमऊ कोतवाली शिकायत लेकर पहुंची लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। वापस भेज दिया, जिससे पति ससुर देवर ननंद व सास के हौसले बढ़ गए अगले ही दिन विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लखनऊ ट्रामा सेंटर मे रविवार को विवाहिता की मौत हो गई सोमवार को पिता गंगा दयाल के साथ भाई अंकित एवं अन्य मायके वालों ने शव रखकर ससुराली जनों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन करने लगे। नाराज मायके वालों को समझाने पुलिस पहुंची काफी मानमनौवल के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर मायके वाले किसी तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। भाई अंकित का कहना है कि दहेज को लेकर उसकी बहन की बार-बार पिटाई की गई, जिसमें सास ससुर नंद देवर भी पूरी तरह से पति का सहयोग करते रहे 12 मई को वह बहन को लेकर डलमऊ कोतवाली पहुंचा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिससे उसकी बहन की जान चली गई।