फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या

कोड़र गांव की रामप्यारी सिंह (70) की शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। रामप्यारी के सिर के पीछे दो वार किए गए। घर के अंदर महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एएसपी आलोक सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। गांव की रहने वाली रामप्यारी और उनकी बड़ी बहन की शादी एक ही घर में हुई थी। दोनों के पति का निधन हो चुका है, जबकि दोनों के बेटा-बेटियां गुजरात में रहती हैं। दोपहर में बड़ी बहन घर के बाहर किसी काम से चली गई थी। बड़ी बहन का बेटा शिवम सिंह गुजरात से गांव आया था, जो दवा लेने बछरावां गया था। घर पर सिर्फ अकेले रामप्यारी थीं। शाम करीब पांच बजे बड़ी बहन घर पहुंची तो देखा कि रामप्यारी की मौत हो चुकी है। खून से लथपथ उनका शव घर में पड़ा है। बड़ी बहन ने गुजरात में रहने वाली मृतका की बेटियों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। गांव के ही एक युवक पर महिला की हत्या करने का शक जताया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। युवक घर में चोरी की नियत से घुसा होगा और विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी। हालांकि घटना को लेकर अन्य कई बात सामने आ रही हैं। महिला की हत्या से बड़ी बहन समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करके महिला की हत्या की गई है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। घटना के सभी पहलुओं पर हो रही जांच-एसपी एसपी रवि कुमार ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अब तक की पड़ताल में घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। जल्द इस पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें