फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में शान के साथ फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की धूम

जिले भर में स्वतंत्रता दिवस शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। हर जगह स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके त्याग से प्रेरणा लेने का पर्व है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें