बूढ़नपुर ग्राम सभा स्थित बाबा ग्राउंड में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण को लेकर क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया साथ ही ज़िला अधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। युवाओं का कहना है कि बाबा ग्राउंड उनके क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण खेल मैदान है, जिसे तत्कालीन विधायक द्वारा युवाओं को सौंपा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, इसी मैदान पर सरकारी बाजार बनाने का प्रस्ताव भी आया था, लेकिन बच्चों के विरोध के बाद उसे दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। उनका आरोप है कि हेलीपैड के लिए मैदान में लगे तीन विशाल आम के हरे पेड़ कटवा दिए गए। पेड़ों की आधे से अधिक लकड़ी भी मौके से हटाए जाने की बात कही गई है। मैदान में लगा हैंडपंप भी उखाड़ दिया गया। युवाओं ने बताया कि यहां सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक दौड़ और कसरत करते हैं। क्रिकेट समेत अन्य खेलों तथा बीआरसी के ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजनों का भी यही प्रमुख स्थल है।। हंसराज यादव विपिन यादव अंकुश मौर्य वैभव यादव सलमान सैजी सौरभ सुशील जतिन आदि युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वही, सदर एसडीएम गोतम ने मामले की जानकारी कर दिखवाने को कहा जो कुछ होगा उसका निराकरण किया जाएगा।