फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में खस्ताहाल सड़क के विरोध में उतरे ग्रामीण,सड़क नहीं तो वोट नहीं का किया एलान

खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह रोड नहीं तो वोट नहीं लिखी होर्डिंग और बैनर टांग दिए और प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की। डलमऊ तहसील तहसील क्षेत्र में उसे समय चर्चा का विषय बन गया जब गांव के लोग रोड नहीं तो वोट नहीं लिखे बैनर टांग दिए। और ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मामला डलमऊ तहसील क्षेत्र के चक मलिक भीटी का है जहां पर भीटी कनहा मार्ग से पूरे डगरी तक करीब 500 मीटर सड़क 25 वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है आज तक ना तो किसी नेता व विधायक, ग्राम प्रधान ने इस सड़क की ओर देखना मुनासिब नहीं समझा। गांव के रन्नो देवी,मिल्की,सुनीता,रामावती सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया है कि 25 वर्षों से यह मार्ग अधूरी पड़ी है। नेता विधायक से कहा गया। लेकिन, कोई नहीं सुनता और देख कर चले जाते है।एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाती है, महिलाओं की दिलावरी के लिए काफी समस्या उठानी पड़ती हैं। जर्जर सड़क के कारण आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है बरसात में कीचड़ और भराव से हालात बस से बदतर हो जाते हैं। स्कूली बच्चों बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क नहीं बनी तो आगामी चुनाव में मतदान बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें