फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में आवारा सांडों को खदेड़कर गौशाला ले जा रहे किसान को वाहन ने रौंदा, मौत

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान आवारा सांडों को खदेड़कर गौशाला ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोविंदपुर वलौली गांव निवासी रमेश यादव (65) पुत्र हनुमान बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव के पास रायबरेली रोड पर आवारा सांडों को गांव की गौशाला की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निकट एक ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रमेश यादव घर में गाय पालते थे। आवारा सांड अक्सर उनकी गायों को परेशान करते थे। इसी कारण वह सुबह अकेले सांडों को खदेड़कर गौशाला की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी, बेटी अंजलि और बेटे अंजनी का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें