फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेल ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के आगे स्लीपर रखकर मंगलवार की रात ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। घटना ऊंचाहार के अरखा व प्रतापगढ़ के परियावां स्टेशन के बीच हुई। स्लीपर ट्रेन के इंजन से टकराकर टूट गया। लोको पायलट ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर मौके पर पहुंची ऊंचाहार जीआरपी ने पड़ताल की। करीब बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, उसके बाद ऊंचाहार स्टेशन पर इंजन की जांच की गई और फिर ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हुई। मंगलवार रात करीब 8 बजे नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से सहारनपुर जा रही थी। अरखा और परियावां स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर ट्रेन को पलटाने के लिए रखे स्लीपर से नौचंदी का इंजन टकरा गया। तेज आवाज के साथ स्लीपर टूट गया। इस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। जांच की गई तो पता चला कि ट्रैक पर स्लीपर रखा गया था। लोको पायलट ने घटना की सूचना ऊंचाहार स्टेशन को दी। इस पर आरपीएफ ऊंचाहार व प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस मौके पर आई और घटना की जांच की। जांच के बाद ट्रेन आगे रवाना की गई। आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें