भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत रविवार को मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाताओं के फार्म भराकर उन्हें आनलाइन रजिस्टर करने व शेष बचे मतदाताओं को फार्म देने का काम किया गया। मतदान केंद्र 260 पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनापुर में रविवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव व बीएलओ सविता मिश्रा व बीएलओ अशोक कुमार के साथ सहयोगी शैलेन्द्र कुमार, प्रज्ञा मौर्य, देवेंद्र अवस्थी ने मतदाताओं के फार्म भराए। केंद्र पर 543 मतदाता दर्ज है, अब तक 300 मतदाताओं के फार्म आनलाइन हो चुके हैं, जबकि 100 फार्मों की फीडिंग कराई जा रही है। जबकि 143 मतदाताओं के फार्म मतदाताओं ने जमा नहीं किये हैं।