फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाद वितरण में अव्यवस्था से भड़के किसान, सचिव पर पक्षपात का आरोप

नसीराबाद (रायबरेली) छतोह के साधन सहकारी समिति बेवल में खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था को लेकर किसानों ने समिति के सामने जमकर प्रदर्शन किया। सचिव समिति में ताला बंद करके भाग गये। किसानों ने एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम से सचिव की शिकायत की । सोमवार को खाद लेने के लिए किसान सुबह नौ बजे से ही समिति पर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। सचिव अनुराग मिश्रा के पहुंचने पर ताला खोलकर खाद वितरण शुरू किया गया। लगभग 150 बोरी बांटने के बाद किसानों की भीड़ बढ़ती देख सचिव ने समिति में ताला बंद कर दिया और वहां से चले गए। इससे नाराज किसान लक्ष्मण, रामशंकर मौर्य, गुड्डू सिंह, भगवान दीन, सोनू, मालती, सुमित्रा, दशरथ, मनोज मौर्य सहित सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि वे सुबह नौ बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन दोपहर एक बजे तक उन्हें खाद नहीं दी गई, जबकि बाद में आए कुछ लोगों को तुरंत खाद दे दी गई। करीब एक घंटे बाद सचिव दोबारा समिति पर पहुंचे और खाद वितरण शुरू कराया। सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि किसानों को लाइन लगाकर ही खाद वितरित की जा रही थी। कुछ किसानों द्वारा लाइन तोड़कर खाद लेने के प्रयास से अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। उन्होंने बताया कि समिति में कुल 500 बोरी खाद आई थी, जिसमें से तीन बजे तक 400 बोरी का वितरण कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें