फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान का कच्चा मकान गिरने से नानी और नाती जख्मी, बारिश के कारण हुआ हादसा

महराजगंज(रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे जमादार मजरे बावन में गांव में बारिश के कारण किसान का कच्चा मकान गिर गया। हादसे में एक 60 वर्षीय महिला व उनका 15 वर्षीय नाती घायल हो गया। गांव पूरे जमादार मजरे बावन बुधवार सुबह बुजुर्ग बल्ला में किसान राम बहादुर की पत्नी विद्या 60 और उसका नाती आदर्श 15 घर पर थे। इसी बीच कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से आदर्श और विद्या मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया।जहां महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं किशोर का इलाज जारी है। घटना के वक्त किस खेत पर था। एसडीएम गौतम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है।पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें