फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच गरमाया माहौल, अब शांति

झंडा लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को दो समुदायों के बीच माहौल गरमा गया था। पुलिस ने पहुंचकर एक समुदाय की तरफ से लगाए गए झंडों को उतरवा दिया था। इससे मामला शांत हो गया। शुक्रवार को भी माहौल शांत रहा। पुलिस टीम निगरानी करती रही। दरअसल, एक समुदाय का खीरों कस्बे में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। इस पर झंडे लगाए गए हैं। देखादेखी में दूसरे समुदाय के लोगों ने भी झंडे लगा दिए। इससे माहौल गरमाने लगा। जानकारी होने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने दूसरे समुदाय को अपने धार्मिक कार्यक्रम पर झंडे लगाने की बात कही। साथ ही झंडे उतरवा दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया गया है। माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें