फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलविहार में झांकियों को देख लोग हुए मंत्रमुग्ध, श्रीकृष्ण और कंस वध की लीला का हुआ शानदार मंचन

खीरों (रायबरेली)। अकोहरिया गांव में सोमवार को जलविहार का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान गणेश, शंकर,कृष्ण, राधा, बलराम, कंस, मंत्री, सेनापति, हनुमान, दरबारी की झांकिया निकाली गयी। इन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीकृष्ण और कंस युद्ध लीला का मंचन शानदार रहा। इस दौरान मेला का भी आयोजन किया गया। सभी झांकिया प्रधान संतोष पासी के दरवाजे से निकलकर गांव के बाबा झामदास मंदिर सहित सभी मंदिरों व गलियों में होते हुए बाबा कलिंजर दास मंदिर पहुंची। जहां तालाब में भगवान कृष्ण ने पहले कालिया नाग व बाद में कंस का वध किया। जलविहार में कृष्ण की भूमिका प्रियांशु कुशवाहा, राधा की अंकुश कुशवाहा, बलराम की कृष्णा, शंकर की अमर, गणेश की आर्यन, कंस की अयोध्या प्रसाद, मंत्री की मुकेश कुशवाहा व ब्रजेश यादव, सेनापति की राजबहादुर , हनुमान की सुमिरन, दरबारी की कल्लू, सुभाष, अमित, आकाश, नरेंद्र ने निभायी। वहीं मेला में महिलाओं ने खरीदारी की तो बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें