फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में निकला चेहल्लुम का जुलूस

खीरों (रायबरेली)। कस्बे के फतेहपुर मोहल्ले में रविवार शाम हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस शाम करीब पांच बजे फतेहपुर मोहल्ला स्थित मस्जिद के सामने से शुरू हुआ। इसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस फतेहपुर मोहल्ले से निकलकर मुख्य चौराहा होते हुए थाना मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस लौटकर सेमरी स्टैंड पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। जुलूस के दौरान कस्बे में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा। निर्धारित मार्ग से जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। इस मौके पर रियासत अली, नसीरुद्दीन, आफाक खां, मोइदुद्दीन, गुलाम हजरत, फरचंद अली, गुफरान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें