फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस बुक कराने जा रही महिला को सांड ने पटककर किया घायल, गंभीर

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में शनिवार को आवारा सांड के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला गैस बुक कराने के लिए घर से निकली थी। गांव निवासिनी कमला (45) पत्नी संतोष शनिवार सुबह करीब 11 बजे गैस बुक कराने जा रही थीं। गांव से कुछ दूर आगे बढ़ते ही पीछे से आए एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाया और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के भतीजे ने बताया कि गांव में काले रंग के आवारा सांड का आतंक व्याप्त है। इससे पहले भी सांड ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। घटना के बाद ग्रामीणों मे दहशत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें