फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एयर कंडीशनर होगी सायंकालीन बैंक शाखा, मिलेगी सुविधा, सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

रायबरेली। जिला सहकारी बैंक में संचालित सायंकालीन बैंक शाखा एयरकंडीशर (वातानुकूलित) होगी। खाताधारकों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था होगी तो सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ऐसे में लेनदेन में गर्मी के दिनों में आठ हजार खाताधारकों को परेशानी से राहत मिलेगी। दरअसल, शहर के रामकृपाल तिराहा पर जिला सहकारी बैंक है। इसी बैंक में सायंकालीन बैंक की शाखा भी संचालित की जाती है। दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक बैंक में लेनदेन का कार्य होता है। बैंक में आठ हजार खाताधारक हैं। खासकर यह बैंक व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होती है, क्योंकि वह रात भी में बैंक जाकर लेनदेन करते हैं। मौजूदा समय में एक छोटे कमरे में सायंकालीन बैंक शाखा संचालित हो रही थी। खाताधारकों के लिए बैठने तक के इंतजाम नहीं थे। केवल पंखे लगे थे। अब इस बैंक को एयर कंडीशनर बनाया जा रहा है। खास बात ये है कि यह बैंक रविवार को भी खुलती है। मंगलवार को बाजार बंदी होने के चलते मंगलवार को बैंक बंद रहती है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने बताया कि सायंकालीन बैंक शाखा को हाईटेक तरीके से बनाया जा रहा है। इसका मकसद बैंक लेनदेन करने आने वाले खाताधारकों को अच्छी सुविधा मिल सके। पहले छोटे कमरे में सायंकालीन बैंक संचालित होती थी। इससे खाताधारकों तक के बैठने के लिए सुविधा नहीं रहती थी। गर्मी में परेशानी होती थी। नए भवन में बैंक शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे के अलावा आग से बचाव के लिए फायर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जल्द इसका शुभारंभ कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें