फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक साल से फीडर बनकर तैयार, नहीं बंटा लोड, बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण

विद्युत उपकेंद्र खीरो से निकले अजीतपुर से जुड़े उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक वर्ष पहले दूसरा फीडर बनकर तैयार हो गया था लेकिन इस पर अब तक लोड नहीं डाला गया। इससे उपभोक्ता लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से जूझ रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र खीरो के अजीतपुर फीडर की आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए उसे दो भागों में विभाजित किया गया है। एक करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबे फीडर को बनई मऊ नाम से बने छह महीने हो चुके हैं। नए फीडर बनईमऊ में रायपुर, मेरुई, गौनहा बरी, मेरुई, पूरे संभर सिंह, पूरे विजयी सिंह, गरीब सिंह का पुरवा व बैसन का पुरवा आदि गांव को अजीतपुर फीडर से जोड़कर चलाया जाना था । नए फीडर बनईमऊ में लोड नही दिये जाने से अजीतपुर फीडर के उपभोक्ता ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है ।अजीतपुर फीडर के किसान अजीत यादव , कमलेश कुमार , मन्नू लाल का कहना है कि इस फीडर की 20 हजार की आबादी में पांच हजार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दूसरा फीडर बनईमऊ बनाया गया है । बनईमऊ फीडर चल जाने के बाद अजीतपुर फीडर में शेष गांव मथुरा खेड़ा, फिरोजाबाद, सलीमापुर, दुकनहा, अहिलवा, अचाकापुर, नुनैरा, सेवनपुर, अकोहरिया, अजीतपुर, जमकोरियापुर व टिकवामऊ आदि को बिजली मिलेगी। जब अलग-अलग फीडर से गांवों को जोड़ने से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। उप खंड अधिकारी खीरो अनमोल डागौर ने बताया कि नया फीडर तैयार है। इसको चलाने के लिए जो नया पैनल आया है। वह लोड नहीं के रहा है जिसकी उच्चाधिकारियों के माध्यम से शिकायत की गई है। जैसे ही कंपनी के इंजीनियर इसे ठीक करेंगे नए फीडर पर लोड दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें