फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डॉक्टर बिना सजा आरोग्य मेला चार पीएचसी में 114 मरीजों का हुआ इलाज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत रविवार को क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 114 मरीजों का इलाज किया गया। सबसे चिंताजनक स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरे भैरोमिश्र की रही। यहां चिकित्सक के बिना ही स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मरीजों की जांच और दवा वितरण की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट ने संभाली। पूरे भैरोमिश्र पीएचसी पर फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी ने मरीजों को दवा दी। एएनएम चांदनी और वार्ड बॉय चंद्रसेन भी मौजूद रहे। सुबह 11 बजे तक अस्पताल में एक भी मरीज नहीं पहुंचा। इसके बाद कुल 17 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से चिकित्सक नहीं आते हैं। अस्पताल तक जाने वाले रास्ते में कंटीली बबूल की झाड़ियां उगी हैं। बारिश में अस्पताल पहुंचना और भी मुश्किल हो जाता है। परिसर के चारों ओर फैले जंगल से जंगली जानवरों और विषैले जीव जंतुओं का भी डर बना रहता है। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बेहटा कला में 33, अंबारा पश्चिम में 36 और जगतपुर भिचकौरा में 28 मरीजों का उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि चारों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 114 मरीजों को उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि पूरे भैरोमिश्र में कोई स्थाई चिकित्सक तैनात नहीं है। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नंदिनी को फिलहाल सप्ताह में एक दिन के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें