फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चार्ज देने की बात पर जेई को धमकाया, कार्य बहिष्कार समाप्त के लिए बुलाई गई बैठक में अवर अभियंता में आपस में भिड़े

लोक निर्माण विभाग खंड-प्रथम में शनिवार रात अवर अभियंताओं (जेई) की हड़ताल का हल निकालने के लिए बुलाई गई बैठक में हंगामा शुरू हो गया। स्टोर का चार्ज देने की बात को लेकर अवर अभियंताओं में आपस में कहासुनी हो गई। यही नहीं स्टोर का चार्ज मांगने पर जेई को जानमाल की धमकी देते हुए गालीगलौज की गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। लोक निर्माण खंड प्रथम की अधिशासी अभियंता संजू कुमारी के मनमानी रवैये से ठेकेदार कई महीने से काम नहीं कर रहे हैं। 10 दिन से कुछ अवर अभियंता भी कार्य से विरत हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक्सईएन ने रात आठ बजे विरोध कर रहे अवर अभियंताओं की बैठक बुलाई थी और वार्ता चल रही थी। इसी दौरान जेई किरन चौधरी ने जेई राकेश पटेल से स्टोर का कार्यभार जेई हरि प्रसाद को देने की बात उठाई। इसी बात को लेकर मामला गरमा गया। बात इतनी बढ़ी कि एक्सईएन के सामने ही जेई आपस में कहासुनी करने लगे। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि पुलिस पहुंची तो स्थिति काबू में हुई। सोशल मीडिया पर जेई किरन का वीडियो भी वायरल हुआ। वायरल वीडियो में किरन कह रहीं हैं कि स्टोर का कार्यकाल दो साल के लिए अवर अभियंता को दिया जाता है। एक्सईएन ने 15 दिन पहले स्टोर का चार्ज सीनियर जेई हरि प्रसाद को दिया लेकिन राकेश पटेल अब तक चार्ज नहीं दे रहे हैं। चार्ज देने की बात कही तो अवर अभियंता मनोज कुमार पटेल ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उधर, अवर अभियंता मनोज कुमार पटेल और राकेश पटेल ने बताया कि अवर अभियंता किरन चौधरी ने खुद गालीगलौज की थी। राकेश पटेल ने बताया कि अभी स्टोर का चार्ज लिए दो साल पूरे नहीं हुए हैं। मनमाने तरीके से दूसरे को स्टोर का चार्ज दिया जा रहा है। उधर, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें