हलोर (रायबरेली)। बिहार के अररिया जिले में शिक्षक शिवानी वर्मा की तीन दिसंबर को स्कूल जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने शिक्षिका के परिवार को हिलाकर रख दिया है। पिता के सामने अपनी अब दो बेटियों की सुरक्षा की चिंता है। पिता लक्ष्मीकांत वर्मा का कहना है कि मेरी तीन बेटियां थीं। तीनों ही शिक्षक थीं। बिहार में तैनात थीं। बेटी जूली जो पटना में शिक्षक है, दूसरे नंबर की बेटी ज्योति जो समस्तीपुर जनपद में शिक्षक है। तीसरी बेटी अररिया जिले में थी शिवानी जिसकी हत्या कर दी गई। उसकी हत्या से पूरा परिवार सदमे में हम यह नहीं सोच पा रहे हैं कि इन अब दोनों बेटियों को कैसे बिहार भेजें हमारी बेटियों को सुरक्षा की आवश्यकता है। हमारी दोनों बेटियों की जान खतरे में है। जब उनकी बड़ी बेटी जूली से बातचीत की गई तो जूली ने बताया कि हत्या का खुलासा अररिया पुलिस ने कर दिया है वहां के पुलिस अधीक्षक से जूली ने बात किया तो उन्होंने कहा कि जो हत्यारे थे उनका यह मकसद नहीं था कि आपकी बहन का कत्ल करना वह दूसरे का कत्ल करना चाहते थे। धोखे से इन लोगों ने आपकी बहन को मार दिया। इन लोगों को जेल भेजा जा चुका है और भी कार्रवाई की जा रही है। इस बार जूली का कहना था कि जिन लोगों ने उनकी बहन शिवानी की हत्या की है उनको कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिये। उन्हें और उनकी छोटी बहन की सुरक्षा भी होनी चाहिए ताकि कोई घटना न घट सके। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाह रहा है वह मिलकर अपनी मांगे और अपनी बात रखेंगे। वहीं, जूली ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक खबरें फैलाई जा रहे हैं। मृतक शिवानी के बारे में आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं। मेरी बहन का किसी से कोई संबंध नहीं था वह केवल विद्यालय पढ़ाने जाती थी। फर्जी तरीके से किसी के द्वारा कोई भ्रामक खबर फैलाई गई तो इसके खिलाफ मुकदमा लिखवाएंगी।