रायबरेली जिले में मानसून शुक्रवार को जमकर बरसा। भोर से चालू हुई बारिश लगातार चलती रही। इस कारण शहर और गांव में जलभराव हो गया। डीएम के आदेश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। जलभराव के कारण लोगों को काम पर जाने में दिक्कत हुई। जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में कम दिखी। अस्पताल के बाहर पानी भरा रहा। शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं रहा जहां जलभराव न हुआ हो। एक बार फिर नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।