बीते दो दिनों में खीरो ब्लाक क्षेत्र में हुयी बरसात के बाद अचानक मौसम में बदलाव के साथ ही निकली धूप के बाद किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को कटवाकर घर लाने की होड़ लग गयी । जिससे किसान गांव के आसपास चल रही कम्पाइन मशीन से अपने खेतों की फसल कटाने व भूसा बनवाने के लिए अफरातफरी मची हुई है । किसान शंकर बक्स सिंह , शिवकरन यादव , संजय सिंह , राम लाल , शंकर पासी , मुकेश कुमार ने बताया कि बीते दो दिनों में बरसात होने के बाद हमारी 30 प्रतिशत खेतो में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गयी है । वही मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों में आंधी तूफान के साथ होने वाली बरसात व ओले पड़ने की भविष्यवाणी होने से हम लोग बहुत परेशान है । इसीलिए हम लोग गांव में चल रही कम्पाइन मशीन के पास चक्कर लगा रहे है । जिससे आगामी दो दिनों में होने वाली बरसात से पहले अपने खेतों की कटाई कराकर गेहूं व भूसा घर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं । जिससे आगामी दो दिनों में होने वाली बारिश से फसलों को फौरी तौर पर होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है ।